Patna:-शुभमन गिल (204*) ने शानदार शतक लगाकर तीसरे और अंतिम अनऑफिशियल टेस्ट में भारत ए को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। शुभमन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
शुभमन ने 19 साल 334 दिन में कारनामा किया। इसके पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 2002 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 साल 124 दिन में यह रिकॉर्ड बनाया था। गंभीर ने बोर्ड प्रेसिडेंट की आेर से खेलते हुए 218 रन की पारी खेली थी।
तीसरे दिन भारत ए ने विंडीज ए के खिलाफ दूसरी पारी 4 विकेट पर 365 रन पर घोषित कर दी। कप्तान हनुमा विहारी (118*) ने भी शानदार शतक लगाया। भारत ए ने पहली पारी में 201 जबकि विंडीज ए ने 194 रन बनाए।
इस तरह से विंडीज ए काे 373 का टारगेट मिला। खेल खत्म होने पर विंडीज ए ने दूसरी पारी में बिना विकेट के 37 रन बना लिए थे। उसे जीते के लिए 336 रन और बनाने हैं।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…