Categories: झारखण्ड

धनबाद जिला अंडर-14,16,19 का ट्रायल 20 मार्च को जियलगोरा स्‍टेडियम में

[ad_1]

धनबाद 15 मार्च: धनबाद क्रिकेट संघ ने जिला अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 टीम के गठन के लिए ट्रायल के तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके लिए पहले खिलाडि़यों को डीसीए से अपना निबंधन कराना होगा। संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि जेएससीए ने जूनियर लेवल के टूर्नामेंट अप्रैल में कराने की घोषणा की है। अंडर-14 का ट्रायल 19 मार्च और अंडर-16 का ट्रायल 20 मार्च को जियलगोरा स्‍टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

इच्‍छुक खिलाड़ी 17 और 18 मार्च को होटल रैमसन में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक अपना निबंधन करा सकते हैं। बिना निबंधन के ट्रायल में खिलाड़ी भाग नहीं ले सकेंगे। महासचिव ने बताया कि अंडर-14 के लिए एक सितंबर 2007, अंडर-16 के लिए एक सितंबर 2005 और अंडर-19 के लिए एक सितंबर 2002 को या उसके बाद जन्‍म लेने वाले खिलाड़ी निबंधन करा सकेंगे।

अपने साथ उन्‍हें नगर निगम की ओर से जारी आयु प्रमाण पत्र, स्‍कूल की ओर से जारी आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना होगा। इसके अलावा निवास प्रमाण पत्र के तौर पर पिता का वोटर आइडी कार्ड, बिजली बिल, फोटो युक्‍त बैंक पास बुक में से कोई एक पहचान पत्र लाना जरूरी है।

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

8 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago