लखीसराय 15 मार्च: सूर्यगढ़ा के स्थानीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित सूर्यगढ़ा टी 20 क्रिकेट टूर्नमेंट में आज के मुकाबले में एसएस क्लब मोकामा को मुंगेर क्रिकेट एकेडमी इलेवन ने पांच विकेट से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मोकामा के बल्लेबाज राहुल रंजन के नाबाद 48 रन ,कुमार सुभम के 47 रन और शशांक के नाबाद 27 रनो के मदद से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 172 रनो का स्कोर बनाया। लेकिन इस छोटे से मैदान में यह स्कोर मुंगेर के लिए काफी नहीं थी। गेंदबाजी करते हुए मुंगेर के अविनश दो विकेट ,अभिराज ,सन्नी और ऋतिक को एक-एक विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर टीम के बल्लेबाज अभिराज के 61 रन ,अश्विनी के 44 रन और रोहित के नाबाद 23 रनो के मदद से सिर्फ 16.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। गेंदबाजी में अभिषके ,कन्हैया और सुमित को एक एक विकेट मिला। इस मैच में अभिराज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच दिया गया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…