धोनी के ग्लव्स विवाद:-जो आईसीसी के नियम में है वही होना चाहिए-कपिल।

Khelbihar.com

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग ग्लव्स पर कृपाण चिन्ह को लेकर विवाद बना हुआ है। आईसीसी के नियम के मुताबिक धोनी को ऐसे ग्लव्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं बीबीसीआई ने आईसीसी से धोनी को इन ग्लव्स के इस्तेमाल करने की अनुमति देने आग्रह किया है। इस पूरे विवाद पर वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव का मानना है जो आईसीसी के नियमों में है वही होना चाहिए।

कपिल देव ने कहा, ”जो आईसीसी के नियमो के मुताबिक हो, वही होना चाहिए। विवाद को आगे नही बढ़ाना चाहिए। क्रिकेट यहां तक पहुंचा है इसपर अभिमान है। बलिदान का बैज लगाना, धोनी का अपना लगाव प्रेम है। हर खिलाड़ी का एक इमोशनल जुड़ाव होता है वो दर्शाते हैं।”

कपिल देव ने बीसीसीआई के धोनी का साथ देने की पहल तो अच्छा बताया है। उन्होंने कहा, ”बीसीसीआई ने अगर धोनी का समर्थन किया है तो अच्छी बात है। लेकिन फैंस की भावनाओ से नही चलता, आईसीसी नियम पहले हैं।”

इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पूर्व कप्तान के समर्थन में कहा है कि उनके दस्ताने पर प्रतीक चिन्ह ना तो राजनीतिक है और ना ही धार्मिक। एमएस धोनी को टेरिटोरीयल सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई है।’ उन्होंने #DhoniKeepTheGlove के साथ ट्वीट करते हुए कहा, ‘आईसीसी के नियमों में कहा गया है कि किसी भी प्रकार के राजनीतिक, धार्मिक और नस्लीय सिंबल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इस प्रतीक चिन्ह का इनमें से किसी से संबंध नहीं है।’

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago