पटना। तेलंगाना में पिछले महीने मई में आयोजित हुए प्रथम राष्ट्रीय अंतर जिला सबजूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली पटना जिला के खिलाड़ियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया।
समारोह में सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार -नीतीश कुमार, धमेंद्र कुमार, इंद्रजीत कुमार,नीतीश कुमार, मनीष कुमार, अंकित कुमार, अंकज कुमार, सूरज कुमार, नीतीश कुमार, सिंटू कुमार, संजय तिवारी।
बिहार हैंडबॉल संघ द्वारा पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स कंकड़बाग के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में पटना जिला के सभी खिलाड़ी को पुष्प एवं मोंमेन्टो देकर जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने सम्मानित किया।
इस मौके पर सभी का स्वागत बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा ने किया। सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त संघ के कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद ने किया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…