धोनी के नंबर 7 टेस्ट जर्सी को बीसीसीआई खिलाड़ियो को देने के लिए तैयार

Khelbihar.com

पटना।। महेंद्र सिंह धोनी, ये क्रिकेट जगत का सिर्फ़ नाम नहीं है, बल्कि एक ओहदे की तरह देखा जाता है. देश का सबसे सफ़ल कप्तान, सबसे बेहतरीन विकेट कीपर, सबसे शानदार फ़िनिशर और कैप्टन कूल… जितने नाम इस खिलाड़ी को मिले हैं शायद क्रिकेट के भगवान सचिन को भी नहीं नसीब हुए

इसी एहसास से जुड़ा है नम्बर 7, क्योंकि ये हमारे कैप्टन कूल की जर्सी का नंबर है. टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी की जर्सी का यही नम्बर अब किसी और खिलाड़ी के लिए भी उपलब्ध है, अगर कोई खिलाड़ी ये नंबर लेना चाहता है, तो वो बीसीसीआई को अपील कर सकता है. इसकी घोषणा बीसीसीआई ने ख़ुद की है. 

हांलाकि, बीबीसीआई के ऑफ़िशियल्स ने 7 नंबर को लेकर ये भी कहा कि ‘उन्हें उम्मीद है कि इस नंबर को शायद ही कोई खिलाड़ी लेगा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस नंबर को ऑफ़िशियली ओपन रखा है.’ 

कयास लगाए जा रहे थे कि सचिन के 10 नंबर वाली जर्सी को टेस्ट से रिटायर्ड करने की तरह धोनी के 7 नंबर को भी टेस्ट से रिटायर्ड कर दिया जाएगा. लेकिन बीसीसीआई ने इस नंबर को ओपन कर के क्रिकेट फ़ैंस को चौंका दिया है.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago