इंडिया अंडर-19:- यूपी के प्रियम गर्ग के नाबाद शतक से जीती भारत टीम,

Khelbihar.com

पटना।। इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है जहां ट्राई नेशन अंडर 19 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में इंडिया ए ने बांग्लादेश ए को 35 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम की इस जीत में टीम के युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग (Priyam Garg) का अहम योगदान रहा।

प्रियम ने इस मैच में नाबाद शतकीय पारी खेली जिसके दम पर भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 50 ओवर में पांच विकेट पर 264 रन बनाए। इसके जबाव में बांग्लादेश की टीम 47.1 ओवर में 229 रन पर ऑल आउट हो गई। 

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेली।

प्रियम ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 103.09 का रहा। प्रियम के अलावा टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने भी 63 रन की अच्छी पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और कार्तिक त्यागी ने चार, एस हेगड़े ने तीन, रवि बिश्नोई ने दो जबकि पी त्यागी को एक सफलता मिली। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago