मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर बनेगी बायोपिक

Khelbihar.com

पटना।। श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर तमिल में एक फिल्म बन रही है। तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति इसमें मुरलीधरन की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एमएस श्रीपति कर रहे हैं और अभी फिल्‍म का नाम तय नहीं हुआ है। फिल्म मुख्य रूप से तमिल में बनेगी और इसे दुनिया भर में कई अन्य भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्‍म के लेखक और निर्देशक एमएस श्रीपति हैं।

फिल्‍म के बारे में मुरलीधरन काफी उत्‍साहित हैं। उन्‍होंने, ‘मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे खुशी है कि विजय जैसे दिग्गज अभिनेता मेरी भूमिका निभा रहे हैं। मैं इस फिल्म की क्रिएटिव टीम के सम्पर्क में हूं और बीते कई महीनों से फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में शामिल हूं। उन्‍होंने आगे कहा, ‘मैं डीएआर मोशन पिक्चर्स से जुड़कर काफी खुश हूं। हमें उम्मीद है कि 2020 में यह फिल्म रिलीज होगी।

वहीं सेतुपति ने मुरलीधरन की बायोपिक से जुड़ने पर खुशी जताई। साथ ही उन्‍होंने कहा कि उनकी भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण काम होगा। सेतुपति ने कहा, ‘मुरलीधरन तमिल मूल के महान खिलाड़ी हैं जिन्होंने दुनिया भर में अपना परचम लहराया है।मुझे खुशी है कि मुरली खुद इस प्रोजेक्‍ट से जुड़े हुए हैं और क्रिकेट से जुड़े मसलों पर मुझे रास्‍ता दिखा रहे हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

15 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

16 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

2 days ago