Categories: IPLlatest

धोनी ने खोला स्पोर्ट्स फिक्सिंग का राज ,कैसे धोनी का नाम आया फिक्सिंग में देखे

Khelbihar.Com।पटना।।

टीम इंडिया के पूर्व और मौजूदा चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में बड़ा खुलासा किया है। जिस बात का लोगों को छह साल से इंतजार था आखिरकार धोनी ने इस प्रकरण में चुप्पी तोड़ ही दी।

धोनी ने इस मामले में बताया कि वे इस प्रकरण के पहले इतने डिप्रेस्ड कभी नहीं हुए थे। इस मामले की की वजह से धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को दो साल के प्रतिंबध का भी सामना करना पड़ा था। जिसके कारण चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल के दो सीजन में नहीं खेल सकी थी।

उन्होंने कहा ,फिक्सिंग से जुड़ी बातों में मेरा नाम भी उछला। मीडिया और सोशल मीडिया में ऐसे दिखाया जाने लगा मानो टीम भी शामिल हो , मैं भी शामिल हूं। क्या यह संभव है। हां, स्पॉट फिक्सिंग कोई भी कर सकता है। अंपायर, बल्लेबाज, गेंदबाज लेकिन मैच फिक्सिंग में खिलाड़ी शामिल होते हैं। मैं इस बारे में दूसरों से बात नहीं करना चाहता था लेकिन अंदर से यह मुझे कुरेद रहा था। मैं नहीं चाहता कि किसी भी चीज का असर मेरे खेल पर पड़े। मेरे लिये क्रिकेट सबसे अहम है।’

बता दें कि 2013 स्पॉट फिक्सिंग के बाद जुलाई 2015 में इस प्रकरण में सीएसके और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था, क्योंकि इन टीमों के अधिकारियों गुरुनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा को सट्टेबाजी गतिविधियों में लिप्त पाया गया था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago