Categories: IPLlatest

IPL2019:-चेन्नई सुपर किंग के स्टार खिलाडी टीम से बाहर,

Khelbihar.com।पटना।।

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के शुरु होने से कुछ ही दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। पिछले साल चेन्नई को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से आईपीएल 12 से बाहर हो चुके हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में नगिडी टीम का हिस्सा थे और पांचवें वनडे के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था। नगिडी को 4 हफ्ते के लिए आराम की सलाह दी गई है, जिसके चलते वो आईपीएल में भी चेन्नई की टीम से नहीं जुड़ पाएंगे।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने नगिडी को 2018 में अपनी टीम में शामिल किया था। पिछले साल उन्होंने चेन्नई के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 11 विकेट चटकाए थे। नगिडी इस साल टीम के साथ नहीं हैं और उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई की तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। हालांकि टीम के पास दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, मोहित शर्मा और केएम आसिफ जैसे भारतीय गेंदबाज हैं, लेकिन अंतिम ओवरों में ये गेंदबाज टीम को कितनी सफलता दिला सकते हैं। ये जानने के लिए आईपीएल-12 का इंतजार करना होगा। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago