धोनी ने गाया यह गाना- मैं पल दो पल का शायर हूं, कहा- कल कोई याद करे न करे, मायने नहीं रखता

Khelbihar.com

Patna:पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से दो महीने की छुट्टी लेकर पैरामिलिट्री के साथ जम्मू-कश्मीर में ट्रेनिंग ले रहेहैं। 38 साल के धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे बॉलीवुड गाना ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ गा रहे हैं।

उस दौरान उन्होंने मिलिट्री की यूनिफार्म पहनी हुई है। इससे पहले भी उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें धोनी जूते पॉलिश करते और दूसरे वीडियो में क्षेत्रीय सेना के जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आए थे।

वीडियो में गाना शुरू करने से पहले धोनी ने कहा, ‘‘मैं पल दो पल का शायर हूं। कल कोई और आएगा जो मुझसे अच्छा खेलेगा। कल कोई और आएगा जो आपसे ज्यादा अच्छा देखेंगे। कल कोई हमें याद करे या न करे, यह मायने नहीं रखता।’’

धोनी कश्मीर में ही 15 अगस्त मनाएंगे

लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) धोनी फिलहाल दक्षिण कश्मीर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। वे पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं, जो कि विक्टर फोर्स का हिस्सा है। धोनी वहां पर 15 दिन ड्यूटी करेंगे और 15 अगस्त भी वहीं मनाएंगे।

पैरा कमांडो की जिस बटालियन में धोनी की तैनाती हुई है, वह मिले-जुले सैनिकों की यूनिट है। वहां देश के हर इलाके से आए करीब 700 सैनिक हैं। इनमें गोरखा, सिख, राजपूत, जाट जैसी सभी रेजीमेंट के सैनिक शामिल हैं। यहां धोनी को दिन-रात दोनों शिफ्टों में ड्यूटी करनी होगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago