नई दिल्ली।। भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच चुनने के लिए प्रशासकों की समिति (सीओए) द्वारा नियुक्त क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) न साफ कर दिया है कि वह इस पद के लिए किसी विदेशी को चुनने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में रवि शास्त्री की पुनर्नियुक्ति तय मानी जा रही है।
सीओए ने कोच की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय सीएसी की नियुक्ति की है, जिसमें पूर्व कप्तान कपिल देव, अंशुमान गायकवाड और शांता रंगास्वामी शामिल हैं। सीएसी के एक सदस्य ने कहा कि शास्त्री की देखरेख में टीम अच्छा कर रही है। ऐसे में यह लगभग तय है कि शास्त्री एक बार फिर तीनों फारमेट के लिए कप्तान नियुक्त किए गए विराट कोहली की देखरेख वाली टीम को प्रशिक्षित करेंगे।
सीएसी सदस्य ने कहा, “हम विदेशी कोच की नियुक्त के पक्ष में नहीं हैं। हां, अगर गैरी कर्स्टन जैसे किसी व्यक्ति ने इस पद के लिए अप्लाई किया होता तो फिर हम इस पर विचार कर सकते थे। लेकिन चूंकी भारतीय कोच हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है।
ऐसे में जबकि भारतीय मुख्य कोच की देखरेख में टीम अच्छा कर रही है तो फिर बदलाव के बारे में क्यों सोचना। इस स्थिति में ऐसी पूरी सम्भावना है कि शास्त्री को फिर से कोच पद सौंप दिया जाएगा।” बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने भी हाल ही में कहा था कि शास्त्री का कोच पद पर बने रहना जरूरी है क्योंकि अभी टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…