जम्‍मू-कश्‍मीर पर शाहिद अफरीदी के ट्वीट का गंभीर ने दिया करारा जवाब,

Khelbihar.com

गौतम गंभीर ने पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी को ट्विटर पर करारा जवाब दिया है। भारतीय सरकार ने संविधान से आर्टिकल 370 हटा दिया, जिससे जम्‍मू-कश्‍मीर को विशेष दर्जा हासिल था। इससे पाकिस्‍तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी आगबबूला हो गए और उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र व अमेरिका को इसमें हस्‍तक्षेप करने की बात कही।

अफरीदी ने ट्वीट किया, ‘कश्‍मीर को संयुक्‍त राष्‍ट्र के प्रस्‍ताव के आधार पर उनके अधिकार दिए जाना चाहिए। हम सभी के प्रकार आजादी का अधिकार। संयुक्‍त राष्‍ट्र की रचना क्‍यों की गई और वह सो क्‍यों रहा है? अमानवीयता के खिलाफ कश्‍मीर में हो रहे अकारण आक्रामकता और अपराधों पर ध्‍यान दिया जाना चाहिए। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को इस मामले में जरूरी रूप से मध्‍यस्‍थ की भूमिका अदा करनी चाहिए।’

अफरीदी के ट्वीट का जवाब गंभीर ने मंगलवार को दिया। उन्‍होंने अफरीदी को टैग करके ट्वीट किया, ‘शाहिद अफरीदी ने बिलकुल सही कहा। वहां अकारण आक्रामकता है। वह मानवता के खिलाफ अपराध है। उन्‍हें इस मामले को उठाने के लिए शाबाशी देनी चाहिए। वह सिर्फ एक बात पर ध्‍यान दिलाना भूल गए कि यह सब पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में हो रहा है। फिक्र मत करो, जल्‍द ही इसे सुलझा लेंगे बेटा।’

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago