Patna. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को भारत के खिलाफ फ्लोरिडा में दूसरे टी20 मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक झेलना पड़ा है।
आईसीसी ने कहा कि पोलार्ड ने आचार संहिता की धारा 2.4 का उल्लंघन किया है। यह घटना तब हुई जब पोलार्ड ने मैदान पर एक सब्स्टीट्यूट को बुला लिया जबकि अंपायरों ने कहा था कि इसके लिये पहले मंजूरी लेना होता है।
उनसे अगले ओवर के आखिर तक इंतजार करने के लिये कहा गया था लेकिन पोलार्ड ने ऐसा नहीं किया। वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस मैथड के आधार पर इस मुकाबले में 22 रन से हार सामना करना पड़ा। पोलार्ड ने आरोपों का खंडन किया और मैच रैफरी जैफ क्रोव के सामने सुनवाई की गई।
आईसीसी ने कहा ,‘‘ पोलार्ड को सुनवाई में दोषी पाया गया। उन्हें मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना भरना होगा और उन पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया। दो साल के भीतर किसी खिलाड़ी के चार या अधिक डिमेरिट अंक होने पर वह निलंबन अंक बन जाते हैं और खिलाड़ी को बैन झेलना पड़ सकता है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…