लद्दाख के क्रिकेटर घरेलू मैच कश्मीर के लिए खेलेंगे:-विनोद राय

Khelbihar.com

नई दिल्ली नये केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के क्रिकेटर अब घरेलू सर्किट में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट की प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने यह जानकारी दी। सरकार ने सोमवार को जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटा।

बीसीसीआई फिलहाल दो अलग प्रदेश इकाइयां बनाने नहीं जा रहा।राय ने कहा, ‘हम अभी लद्दाख के लिए अलग क्रिकेट संघ नहीं बनाएंगे। उस क्षेत्र के क्रिकेटर बीसीसीआई की सभी घरेलू स्पर्धाओं में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलेंगे।’ जम्मू कश्मीर की रणजी टीम में अभी तक लद्दाख का कोई खिलाड़ी नहीं है। आगामी रणजी सत्र इस साल के आखिर में दिसंबर में शुरू होगा।

यह पूछने पर कि क्या लद्दाख को भी पुडुचेरी की तरह मतदान का अधिकार रहेगा, राय ने किहा कि अभी इस पर कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘हमने इस पर कोई बात नहीं की है। इस मामले में सब कुछ चंडीगढ़ की तरह रहेगा जो एक केंद्र शासित प्रदेश है। उसके खिलाड़ी पंजाब या हरियाणा के लिए खेलते हैं।’

राय ने कहा, ‘हमें यकीन है कि जम्मू-कश्मीर के घरेलू मैच पिछले साल की तरह श्रीनगर में ही होंगे। वैकल्पिक घरेलू मैदान को लेकर कोई बात नहीं की गई है।’

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago