PATNA: पटना जिला क्रिकेट संघ ने सत्र 2019-20 में होने वाले लीग मैचों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वितरण तथा निबंधन शुक्रवार 13 सितंबर से शुरू होगा और यह 15 सितंबर तक चलेगा। यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के सहायक सचिव अरुण कुमार सिंह ने दी।
श्री सिंह ने कहा रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की तिथि 18 अक्टूबर से शुरू होगी जो 20 अक्टूबर तक चलेगी। पूल का ड्रॉ 20 अक्टूबर को निकाला जायेगा। लीग का उद्घाटन नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन प्रेम बल्लभ सहाय के नेतृत्व कर दिया गया है। इनके साथ शैलेश कुमार, संजीव रंजन उर्फ कुनकुन और गौतम कुमार रहेंगे।रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वितरण रेड कारपेट हॉईस्कूल, राजेंद्रनगर, 2 ए रोड से संध्या साढे़ तीन से साढ़े पांच बजे के बीच किया जायेगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…