Asia Cup Under-19:-भारत ने अफगानिस्तान को हरा सेमीफाइनल प्रेवश किया।

Khelbihar.com

Patna.भारत ने एसीसी अंडर-19 एशिया कप (Asia Cup, Under-19) के अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को तीन विकेट से हरा दिया. भारत की यह इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है. भारत ने अपने पहले मैच में कुवैत और दूसरे मैच में पाकिस्तान को मात दी थी.

भारत ग्रुप ए में तीन जीत और छह अंक लेकर पहले नंबर पर रहा. उसने इस प्रदर्शन की बदौलत सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत और अफगानिस्तान का मैच कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्रांउड पर खेला गया. भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरे अफगानिस्तान को महज 40.1 ओवर में मात्र 124 रन पर समेट दिया. सुशांत मिश्रा (5/20) और अथर्व अंकोलेकर (4/16) भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे. 

भारत के लिए लक्ष्य आसान था, लेकिन अफगानिस्तान ने इसे मुश्किल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. भारत ने 38.4 ओवर में सात विकेट पर 128 रन बनाकर जीत हासिल की. अफगानिस्तान की ओर से नूर अहमद ने सबसे अधिक चार विकेट झटके. 

भारत एक समय अर्जुन आजाद (21), शशांक रावत (29) और सलील अरोड़ा (29) की बदौलत एक विकेट पर 80 रन बनाकर आसान जीत की तरफ बढ़ रहा था. लेकिन चाइनामैन गेंदबाज नूर अहमद के सामने भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. भारत ने अगले 26 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए. देखते ही देखते स्कोर सात विकेट पर 106 रन हो गया. इस नाजुक मौके पर करण लाल ने 13 और पूर्णांक त्यागी ने 11 रन बनाकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया. 

भारतीय टीम ग्रुप ए में छह अंक के साथ पहले नंबर पर रही. दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान (4 अंक) रहा. इस तरह दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं. पाकिस्तान की टीम दो अंक के साथ तीसरे नंबर पर रह गई. वह ग्रुप में सिर्फ कुवैत से मैच जीत सकी. भारत और अफगानिस्तान से उसे हार का सामना करना पड़ा. सेमीफाइनल में भारत का सामना मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा. ये मैच गुरुवार को खेले जाएंगे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago