पटना: विजय हजारे एक दिवशीय टुर्नामेंट के टीम चयन के लिए चल रहे दुसरे दिन का ट्रायल मैच वर्षा के कारण रोक दिया दिया गया. दुसरे दिन बिहार बी और बिहार सी के बीच मैच खेला गया , जिसमें बिहार बी के कप्तान विकाश रंजन ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला किया.
बिहार सी 37.5 ओवर में हीं 167 रन बनाकर आल आउट हो गयी . बिहार बी की ओर से शिवम ने चार खिलाडियों को आउट किया. बिहार सी की ओर से पियूष ने 55, इन्द्रजीत ने 12, निशांत ने 24, यशश्वी रिषभ ने 7, इमरान नजीर ने 9, विकाश रंजन ने 11, अंकुश राज ने 22 (नॉट आउट) विकाश यादव ने 5, निशांत ने 2 और राहुल तथा अनुज शून्य पर आउट हुए. बिहार बी की और से शिवम् ने चार , गौतम ने 2, विवेक , हिमांशु, बिपुल और लोकेश ने एक एक विकेट लिया.
वर्षा के कारण दुसरे इनिग का मैच नहीं हो सका, वरीय चयन समिति के चेयरमैन ने बताया की चयन समिति के सदस्यों ने लगभग सभी खिलाडियों को देख लिया है , जिशानुल ने बताया की गुरुवार को हमलोगों ने सभी लडकों को बुलाया है, मौसम के हालत को देखते हुए निर्णय किये जायेंगे.
मैच के दौरान चेयरमैन जिशानुल यकीन के अलावा चयन समिति के सदस्य संजीव कुमार बाबा , देवजीत चक्रवर्ती , सिनियर टीम के कोच निखलेश रंजन , सहायक कोच धीरज कुमार , बीसीए के फिजियो डा अभिषेक , ट्रेनर गोपाल कुमार उपस्थित रहे. रणजीत बादल साह ट्रायल के समन्वयक के रूप में उपस्थित रह कर सहयोग करते रहे.
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…