फीफा विश्वकप क्वालीफायर:-भारतीय फुटबॉल टीम ने कतर को ड्रा पर रोका,

Khelbihar.com

पहले मैच में ओमान के हाथों दिल तोड़ने वाली हार के बाद भारतीय फुटबॉल टीम ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए एशियाई कप विजेता कतर को फीफा विश्व कप के मंगलवार को हुए क्वालीफायर मैच में ड्रॉ पर रोक दिया.

बुखार से पीड़ित अपने तिलिस्मी कप्तान सुनील छेत्री के बिना मैदान में उतरे भारतीय फुटबालरों ने जनवरी में एशियाई कप जीतने वाले कतर को कोई गोल नहीं करने दिया.

पूरे मैच में गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू सितारे बन कर चमके और ग्रुप ई के मुकाबले में उन्होंने कतर को गोल नहीं करने दिया. ताजा फीफा रैंकिंग में 103 नंबर पर काबिज भारत ने विश्व में 62वें नंबर की टीम कतर को उसके ही मैदान में ड्रॉ पर रोक दिया. इसमें कोई शक नहीं कि हालिया कुछ समय में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ परिणाम हैं.

इससे पहले गुवाहाटी में पांच सितंबर को भारत को ओमान ने एक के मुकाबले दो गोल से हराया था. कतर के साथ मुकाबले के बाद अब भारत को एक अंक मिला है जबकि कतर के पास चार अंक हैं क्योंकि उसने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 6-0 से धूल चटाई थी. दोनों टीमों के बीच पिछला आधिकारिक मैच सितंबर 2007 में विश्व कप क्वालीफायर में खेला गया जिसमें कतर ने भारत को 6-0 से हराया था.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

7 minutes ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago