पटना। सचिवालय स्पोट्र्स क्लब के तत्वावधान में आगामी 5 जुलाई से 15 जुलाई, 2019 तक राजधानी के बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क (जीपीओ गोलंबर) क्रिकेट ग्राउंड पर 16 वर्ष कम आयु के बच्चों के लिए समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जायेगा।
यह कैंप शाम तीन बजे से छह बजे तक चलेगा। इस ट्रेनिंग कैंप के दौरान क्रिकेटरों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, विकेटकीपिंग ट्रेनिंग के साथ-साथ फिटनेस के गुर सिखाये जायेंगे।
बल्लेबाजी का गुर पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर मनोज यादव, गेंदबाजी का गुर पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर धीरज कुमार खिलाड़ियों को फिट रहने व इंजुरी से बचने के लिए गुर ट्रेनर कुंदन कुमार सिखायेंगे। इस ट्रेनिग कैंप में फॉर्म व विस्तृत जानकारी के लिए जनारवी राय से मोबाइल नंबर 9386364862 पर संपर्क करें।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…