सबसे तेज़ 20000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली।

लंदन।। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहलीने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेजी से 20 हजार रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. विराट ने गुरुवार को आईसीसी विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में यह कारनामा किया. उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ा.

इसके साथ ही विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा  का सबसे तेजी से 20 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इन दोनों ने ही 453-453 पारियों में 20 हजार रन पूरे किए थे. सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 34,357 रन दर्ज हैं, जो विश्व रिकॉर्ड है. 

विराट कोहली 20 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले दुनिया के 12वें बल्लेबाज हैं. भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (34357) और राहुल द्रविड़ (24208) ऐसा कर चुके हैं. दुनिया के अन्य बल्लेबाजों में कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने, जैक कैलिस, ब्रायन लारा, सनथ जयसूर्या, शिवनारायण चंद्रपॉल, इंजमाम उल हक और एबी डिविलियर्स शामिल हैं. 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

15 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

16 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

2 days ago