धनबाद : पश्चिम सिंहभूम से हारकर धनबाद की टीम जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में शनिवार को खेले गए सुपर लीग मुकाबले में धनबाद इस मैच को 142 रनों के विशाल अंतर से हार गई।
अब रविवार को रांची और पश्चिम सिंहभूम का मुकाबला होगा और इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी।
पश्चिम सिंहभूम ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 299 तन बना लिए। डेविड सागर मुंडा ने 158 रनों की जोरदार पारी खेली। सुमित शर्मा ने 50 रन बनाए। धनबाद के हसन मुशरिफ ने 60 पर चार, एकलव्य सिंह ने 30 पर दो और हिमांशु ने 31 पर एक रन बनाए।
बाद में धनबाद की टीम 35.5 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई। कृत कमल सिंह ने 64, आकाश कुमार ने 24, राजा कुमार ने 28 और गौतम कुमार ने 16 रन बनाए। ऋतिक सेठ ने 25 और आशीष सिंह ने 23 रन देते हुए चार-चार विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच डेविड सागर को डीसीए के कोषाध्यक्ष ललित जगनानी ने पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह, डीसीए के महासचिव उत्तम विश्वास, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद थे।
उधर जियलगोरा स्टेडियम में जमशेदपुर ने दुमका को आठ विकेट से हरा दिया। दुमका की टीम 23.4 ओवर में 52 रन पर आउट हो गई। दीपांशु कुमार ने 14 पर पांच और आशीष यादव ने 12 पर दो विकेट लिए। बाद में जमशेदपुर ने 13.1 ओवर में दो विकेट पर 53 रन बना मैच जीत लिया। अभिषेक 36 रन बनाकर नाबाद रहे। अर्णव ने दोनों विकेट लिए।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…