पूर्णिया चैलेंजर्स लीग के रोमांचक मुकाबले मे जीतकर टीएनपी सिटी एवेंजर्स फाइनल मे

पूर्णिया : स्थानीय डीएसए में चल रहे पूर्णिया चैलेंजर्स लीग का पहला सेमीफाइनल मैच मंत्रा विजार्ड्स बनाम टीएनपीसिटी एवेंजर्स के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मंत्रा विजार्ड्स ने 21ओवर में सभी विकेट खोकर 173 रन बना पाई। मंत्रा विजार्ड्स की तरफ से शशि शेखर ने 18 गेंद पर 3 छक्काऔर 4 चौके की मदद से 44 रन और बिपिन सौरभ ने 23 गेंद पर 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 40 रन बनाए। टीएनपी सिटी एवेंजर्स की तरफ से अनिमेष शर्मा, शकलैन और सत्यम कुमार ने 2_2 विकेट झटके।

174 रन का पीछा करते हुए टीएनपी सिटी एवेंजर्स ने 2 गेंद शेष रहते जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। टीएनपी सिटी एवेंजर्स की तरफ से रवि शर्मा ने 70 गेंद पर 8 छक्के और 6 चौके की मदद से नाबाद 107 रन बनाया।मंत्रा विजार्ड्स की तरफ अनुज राज ने एक बार फिर कसी हुई गैंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट और सूर्यवंश ने 4 ओवर में 1 मेडन सहित 21 रन देकर 2 विकेट झटका।

प्लेयर ऑफ द मैच रवि शर्मा को समाजसेवी बौआ पाण्डे के द्वारा पुरस्कृत किया गया।निर्णायक की भुमिका में संजीव तिवारी और राजीव नंदन सिंह थे जबकि थर्ड अंपायर तरविंदर सिंह और मैच रैफरी मो नैयर अली थे।

स्कोरर की भुमिका में शिवाशीष चक्रवर्ती,बोर्ड स्कोरर रमण जी और डिजिटल स्कोरर विकल्प थे। जबकि उद्घोषक के रूप में विजय ली,दिनकर दीवाना और राजन आनंद थे जबकि फिल्ड मैनेजमेंट का काम अभिषेक ठाकुर,शरजील असर,विकास, अयान, रोहित कुमार ने संभाल रखा है।

इस मैच के दौरान पीडीसीए अध्यक्ष मो शमी अहमद, सचिव जयंत चौधरी,संयुक्त सचिव विजय मल्लिक,कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, जितेंद्र कुमार सिन्हा,,सुधांशु शेखर पिंटू,किशोर कुमार,शिव शंकर चटर्जी,आफताब आलम के अलावा कई अन्य पदाधिकारी और पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे।उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago