पटना : जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का पहला क्वार्टरफाइनल मैच बोरिंग रोड एकादश ने चार विकेट से जीता। खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में बोरिंग रोड एकादश ने टॉस जीतकर सिटीजन सीसी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
पहले खेलते हुए सिटीजन सीसी ने 30 ओवर में 178 रन पर आलआउट हो गई। जवाब में बोरिंग रोड एकादश ने 25.2 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाकर मैच चार विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच के मैन आफ द मैच आकाश सिंह को चुना गया।
वहीं लीग के अन्य मैच में बीनएन एकादश ने क्रिसेंट सीसी पर 36 रन से जबकि जेपीसीसी ने पीएमसीएच क्लब पर 98 रन से जीत दर्ज की। पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर सिद्दू कुमार जबकि गर्दनीबाग ग्राउंड पर रिषभ राज को मैन आफ द मैच चुना गया।
सिटीजन सीसी— 30 ओवर में 178 रन पर आलआउट, पंकज भारती वीरु 44, अर्चित निशांत 38, साहिल सिंह 24, अतिरिक्त 18, विकेट— आकाश सिंह 3/41, गौतम 2/36, सुजीत यादव 2/34
बोरिंग रोड एकादश— 25.2 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन, आकाश सिंह 52, आकाश कुमार 34, देवांश असवाल 34, रिशु 22 नाबाद, अतिरिक्त 15, विकेट— अतुल मिश्रा 3/30, अर्चित निशांत 3/49,
बीएन एकादश— 28.4 ओवर में 193 रन पर आलआउट, रवि प्रकाश 44, पप्पू कुमार 35, करन यादव 21, सिद्दु कुमार 20, अतिरिक्त 43, विकेट— वरुण सिंह 3/32, रितिक रौशन 2/47, प्रशांत कुमार 2/33, अमित कुमार 2/34,
क्रिसेंट सीसी— 22.3 ओवर में 157 रन पर आलआउट, वरुण सिंह 46, अमित कुमार 35 नाबाद, अनिक कुमार 25, अतिरिक्त 15, विकेट—सिद्धू कुमार 4/30, पप्पू कुमार 2/48,
जेपी सीसी— 27.5 ओवर में 229 रन पर आलआउट, आकाश भारती 50, रिषभ राज 35, अनिकेत कुमार 40, अतिरिक्त 37, विकेट— शिवम कुमार—4/48, मनीष कुमार 2/51, अजीत कुमार 2/44,
पीएमसीएच क्लब—18.2 ओवर में 131 रन पर आलआउट, सुमित कुमार 25, सुमित जायसवाल 25, मनीष कुमार 26, अतिरिक्त 23, विकेट— रिषभ राज 5/39, सुधांशु राज 2/21,
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…