पाकिस्‍तानी?? बॉलर पर लगा लड़कियों को फंसाने का आरोप

Khelbihar.com

पाकिस्‍तान क्रिकेट में समस्‍याएं खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बल्‍लेबाज इमाम उल हक के बाद अब युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर लड़कियों से फ्लर्ट करने का आरोप लगा है। उन पर शुक्रवार रात को एक टि्वटर यूजर ने आरोप लगाया।

आरोप लगाने वाले यूजर ने शाहीन की प्राइवेट चैट का एक स्‍क्रीनशॉट पोस्‍ट किया। बता दें कि पिछले दिनों इमाम पर भी इसी तरह का आरोप लगा था। उन पर एक साथ 8 लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने का आरोप था।

शाहीन पर आरोप लगाने वाली फरीहा नाम की यूजर ने लिखा, ‘शाहीन अफरीदी अगला बड़ा नाम है। ये लोग हमेशा मैदान पर अच्‍छा खेल क्‍यों नहीं दिखा पाते हैं। वे हमेशा लड़कियों से फ्लर्ट करते रहते हैं। वे अपनी शोहरत और ताकत का इस्‍तेमाल लड़कियों को फंसाने में करते हैं और फिर उनके शरीर से खेलते हैं।

जल्‍द ही और जानकारी अपलोड की जाएगी।’ हालांकि कुछ देर बाद यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया लेकिन तब त‍क इसका स्‍क्रीनशॉट वायरल हो गया।

शाहीन ने हाल ही में समाप्‍त हुए वर्ल्‍ड कप 2019 में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्‍होंने 5 मैच में 16 विकेट लिए थे। वहीं उनके नाम 3 टेस्‍ट में 12 और 19 वनडे में 40 विकेट दर्ज हैं। वे अंडर-19 वर्ल्‍ड कप से चर्चाओं में आए थे। इसके बाद उन्‍होंने तेजी से नाम कमाया और नेशनल सीनियर टीम में जगह बनाई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

16 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago