आमिर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर अख्तर ने कहा टी-20 और वनडे भी नही खेलों।

Khelbihar.com

लाहौर। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग में प्रतिबंध के बाद पाकिस्तान ने उन्हें खेलने का मौका दिया और अब आमिर के लिए उसका बदला चुकाना का समय था। मैं इस बात से पूरी तरह से निराश हूं कि आमिर उस उम्र में संन्यास ले रहे हैं जहां ये खिलाड़ी अपने करियर के चरम पर है।

उन्होनें कहा कि आमिर के लिए पाकिस्तान का बदला चुकाने का समय आ गया था। जब टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की जीत का प्रतिशत खराब है तो टीम को आमिर के सहयोग की जरूरत थी। उन्हें पाकिस्तान को कुछ सीरीज जीतने में मदद करनी चाहिए थी जैसे मैंने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में पाकिस्तान को सीरीज जीतने में मदद की थी।

अगर मैं पाकिस्तान चयन बोर्ड का हिस्सा होता तो मैं इस लड़के को किसी भी प्रारूप में खेलने की अनुमति नहीं देता। कई बार ऐसा होता है जब आपको पैसा कमाना चाहिए लेकिन यह वह समय है जब पाकिस्तान को आपकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान बोर्ड से इस मामले को देखने का अनुरोध करता हूं। आमिर सिर्फ 27 साल के हैं और उनके संन्यास से हमें खिलाड़ियों की मानसिकता का पता चलता है।

शोएब ने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए इस मामले को देखने का समय है ताकि वे गतिशील और ऊर्जावान लोगों को टीम में ला सकें। ये सभी खिलाड़ी सिर्फ टी-20 गेंदबाज बनना चाहते हैं। यह तथ्य है। आमिर, वहाब रियाज, हसन अली सभी खिलाड़ी केवल टी-20 में खेलना चाहते हैं। वनडे में खेलना भी उनके लिए एक बड़ा काम लगता है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

15 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

23 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago