55 साल बाद पाकिस्तान में डेविस कप खेलेगा भारत,देखे पूरी न्यूज़

Khelbihar.com

पाकिस्तान टेनिस महासंघ (PTF) 55 साल बाद डेविस कप में भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार है। भारतीय टीम ने आखिरी बार मार्च 1964 में पाकिस्तान का दौरा किया और लाहौर में मेजबान टीम को 4-0 से शिकस्त दी थी। इसके बाद, पाकिस्तान और भारत के बीच अप्रैल 2006 में मुंबई में मुकाबले हुए थे

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भारतीय टीम प्रतियोगिता के एशिया-ओसियानिया ग्रुप-आई के टाई में पाकिस्तान का सामना करेगी। पीटीएफ के उपाध्यक्ष मुहम्मद खालिद रहमानी ने गुरुवार को मीडिया से बताया कि इस साल सितंबर में उचित तरीके से मुकाबलों को आयोजित कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। 

दोनों टीमों के बीच मैच 14 और 15 सितंबर को यहां पाकिस्तान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ग्रास कोर्ट पर खेले जाएंगे। पाकिस्तान ने 2017 में इसी स्थान पर उज्बेकिस्तान, दक्षिण कोरिया और थाइलैंड का सामना किया है। 

जांच करने वाले आईटीएफ अधिकारियों में से एक रिचर्ड साइमन गैलेघर ने मीडिया को बताया कि इस्लामाबाद हमेशा से एक सुरक्षित शहर रहा है जहां पीटीएफ ने हाल के दिनों में पांच डेविस कप टाई की मेजबानी की है और उन्हें उम्मीद है कि आगामी टाइ का भी आयोजन अच्छी तरह से किया जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar
Tags: Devis Cup

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

16 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago