पाकिस्तान के खिलाड़ी ने किया खुलासा- फिक्सिंग के लिए मुझसे किया गया संपर्क

Khelbihar.com

Patna. ग्लोबल टी 20 कनाडा लीग इस दिनों खूब चर्चा में है क्योंकि वहां पर युवराज सिंह खेल रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य बेहतरीन बल्लेबाज इस लीग का हिस्सा हैं। अब तक इस टूर्नामेंट ने सबका ध्यान बेहतरीन खेल की वजह से खींचा था, लेकिन अब इसमें कुछ ऐसा हुआ है जो काफी निराश करने वाला है। दरअसल इस लीग में फिक्सिंग करने की कोशिश की गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस लीग के मैच में फिक्सिंग करने की कोशिश की गई है और इसका खुलासा पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल (Umar Akmal) ने किया है। उमर अकमल के मुताबिक उनसे फिक्सिंग करने के लिए संपर्क किया गया और उन्होंने इसकी जानकारी पीसीबी (PCB) को दे दी है।

खबरों की मानें तो फिक्सिंग के लिए जिन दो लोगों ने उमर से संपर्क साधा है उनमें से एक का नाम मंसूर अख्तर बताया जा रहा है। मंसूर अख्तर (Mansoor Akhtar) पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हैं और उन्होंने 1980 से 1990 के बीच पाकिस्तान के लिए 41 वनडे और 19 टेस्ट मैच खेले थे। इसके अलावा दूसरे व्यक्ति का नाम कृष बताया गया है जो एक बुकी है और भारतीय है। इस घटना के बाद ग्लोबल टी 20 लीग के एंटी करप्शन यूनिट ने टीमों को इन दोनों से दूर रहने की चेतावनी जारी कर दी है। 

आपको बता दें कि उमर अकमल ग्लोबल टी 20 लीग में विनीपेग हॉक्स के लिए खेल रहे हैं। फिक्सिंग के लिए उमर से संपर्क करने वाले मंसूर अख्तर भी इसी टीम के साथ जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि मामले के सामने आने के बाद मंसूर अख्तर गायब हैं। वैसे एक बात ये भी सामने आ रही है कि मंसूर ने उमर से मुलाकात जरूर की थी, लेकिन उन्होंने इस तरह की बातों को सिरे से नकार दिया है। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar
Tags: Canada T-20

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago