गांगुली और हरभजन ने कहा बीसीसीआई से भगवान ही बचाए क्रिकेट को,देखे खबर

Khelbihar.com

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डीके जैन ने हितों के टकराव को लेकर नोटिस भेजा है। द्रविड़ नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के प्रमुख होने के साथ इंडिया सीमेंट ग्रुप में उपाध्यक्ष भी हैं। आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स इंडिया सीमेंट की है। द्रविड़ को नोटिस भेजे जाने पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने नाराजगी जताई है। दोनों ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय क्रिकेट को भगवान ही बचाए।

डीके जैन ने द्रविड़ को नोटिस मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के सदस्य संजीव गुप्ता की शिकायत पर भेजा गया। संजीव गुप्ता ने पहले भी सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के खिलाफ भी हितों के टकराव की शिकायत की थी।

यह खबरों में बने रहने के बेहतर तरीका है : गांगुली
गांगुली ने ट्वीट किया, ‘हितों के टकराव नाम का नया फैशन भारतीय क्रिकेट में चल रहा है। यह खबरों में बने रहने के बेहतर तरीका है। भारतीय क्रिकेट को भगवान ही बचाए। अब द्रविड़ को बीसीसीआई ने हितों के टकराव का नोटिस भेजा है।’

हरभजन ने कहा- भारतीय क्रिकेट में उनसे बेहतर इंसान नहीं मिल सकता
हरभजन ने कहा, ‘क्या यह सच है? पता नहीं क्या चल रहा है? आपको भारतीय क्रिकेट में उनसे बेहतर इंसान नहीं मिल सकता। इन महान खिलाड़ियों को नोटिस भेजना,उन्हें बेइज्जत करने के समान है। क्रिकेट की बेहतरी के लिए उनका साथ चाहिए। हां, भारतीय क्रिकेट को भगवान ही बचाए।’

गांगुली को भी नोटिसभेजा गया था
बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने नोटिस भेजे जाने की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, द्रविड़ को जैन ने पिछले सप्ताह नोटिस भेजा है और दो सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है।’ सचिन पर क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के साथ मुंबई इंडियंस और लक्ष्मण को क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े होने पर नोटिस भेजा गया था। गांगुली के खिलाफ भी बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के साथ दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े होने पर नोटिस भेजा गया था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

9 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago