Categories: Uncategorized

फैज मेमोरियल:-मुजफ्फरपुर ने दानापुर रेलवे को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाया

khelbihar.com

Patna:14फैज मेमोरियल प्रतियोगिता में आज खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच का उद्घाटन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तथागक हर्षवर्धन ने तथा राहुल आनंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गेंद को बल्ले से हिट करके किया ‌।

आज के मैच में दानापुर रेलवे ने टॉस जीतकर मुजफ्फरपुर टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया मुजफ्फरपुर की टीम निर्धारित 30 ओवर में 170 रन का स्कोर बनाया।जिसमें यश मेहता ने सर्वाधिक 60 रन,अमरेंद्र ने 49,चिरंजीवी ने 24,आलोक ने 15 रनों का स्कोर मुख्य रूप से किया दानापुर की तरफ से गौरव ने 20जबकि आनंद राहुल और चंदन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।इस प्रकार मुजफ्फरपुर के सिर्फ 5 विकेट गिरे।

इसके जवाब में दानापुर रेलवे की टीम के बल्लेबाजों ने मुजफ्फरपुर की गेंदबाजी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। क्योंकि पूरी टीम 18.3 ओवर में मात्र 59 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।5 रन के स्कोर पर लगातार 3 विकेट गिरे।2 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके जिसमें आनंद प्रताप ने सर्वाधिक 15 रन तथा हृदयानंद 10 रन का स्कोर बनाया दो बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाये।मुजफ्फरपुर की तरफ से तुषार ने 3 रंजन एवं मयंक में 2,2 तथा अमरिंदर आशीष एवं यश ने 1,1 विकेट प्राप्त किया।इस प्रकार मुजफ्फरपुर की टीम ने मैच 111 रन के विशाल अंतर से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैच के दौरान डॉ तनवीर फरीदी, टुनटुन त्रिवेदी,नरेंद्र ओझा नगर परिषद के उप चेयरमैन इंद्र प्रताप सिंह,आनंद पांडे,रिंकू पांडे,राजीव कुमार सिंह,अरविंद कुमार चौबे, ओम जी यादव,जुनेद आलम, गणेश वर्णवाल,नियमतुल्ला फरीदी,फंसीह आलम, फरह अंसारी,पंकज वर्मा,राजेश यादव, मनीष कुमार इत्यादि के अलावे हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।आज के मैच के अंपायर सूफी खान एवं निरंजन कुमार थे। जबकि स्कोरर आफताब आलम कमेंटेटर विक्की जयसवाल, इमरान फरीदी एवं जितेंद्र प्रसाद थे।कल का मैच सेमीफाइनल मुजफ्फरपुर बनाम फैज एकादश बक्सर के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago