मुजफ्फरपुर :मुजफ्फरपुर. जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को वर्ष 2017 की रनर अप बबलू इलेवन कमजोर समझे जाने वाली एसओसी के हाथों उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बची.
जीत के लिए 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के छह बल्लेबाजों को एसओसी के गेंदबाजों ने महज 78 रनों तक पवेलियन लौटा दिया था. ऐसे समय में अनुभवी पारितोष व अमन प्रसाद ने मोरचा संभाला. दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिये नाबाद 36 रन जोड़ कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. पारितोष ने 34 गेंदों में 22 रनों की जुझारू पारी खेली, जिसमें एक छक्का शामिल था. अमन प्रसाद ने 14 रनों का योगदान दिया. एसओसी की ओर से निखिल ने 2 व अभिनव, अनीश, दीपक, लवण्य ने एक-एक विकेट लिये.
एलएस कॉलेज मैदान में खेले गए मुकाबले में एसओसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. पर, टीम का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ. मैच की दूसरी ही गेंद पर अन्नुप्रकाश ने सचिन राज को मेराज के हाथों कैच करा कर पहला झटका दिया. चौथे ओवर में पारितोष ने लवण्य के रूप में दूसरा झटका दिया. एक समय टीम 35 रन तक चार विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी.
तब, पांचवें विकेट के लिए जुबेर (35) व आदित्य (24) ने 48 रन जोड़ कर टीम को संभालने की कोशिश की. पर, एसओसी की पारी 25.3 ओवर में महज 113 रनों पर सिमट गयी. बबलू इलेवन की ओर से कुंदन, अमन व रवि शंकर ने 2-2 विकेट लिए. पारितोष व अन्नुप्रकाश को 1-1 विकेट मिला. बबलू इलेवन के पारितोष व एसओसी के जुबेर को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया.
कल का मैच : बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी बनाम पारामाउंट क्रिकेट एकेडमी
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…