अररिया लीग:-गड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में।

Khelbihar.com

Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का सुपर लीग का आठवां मुकाबला एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट और गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब अररिया के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया.

निर्धारित 30-30 ओवर के इस मैच में टॉस एमबिशन क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के गेंदबाजी के आगे एंबिशन क्रिकेट क्लब बिखर सी गई और 22 ओवर में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई अपनी टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अभिजीत झा ने 41रन और वकार आलम ने 35 रन बनाएं गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए जुलकरनैन और इमरान ने तीन-तीन विकेट लिए.

जवाबी पारी खेलने उतरी गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही और पहले ओवर में ही झटके लगने शुरू हो गए उसके बाद आए मुसद्दीक ने संभल के खेला और नाबाद रहे और अपनी टीम को 23 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए 107 रन तक पहुंचाया जिसमें मुसद्दीक हुसैन ने नाबाद 33 और इफ्तिखारउल कमर 44 रन बनाएं एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट की ओर से गेंदबाजी करते हुए निशार, साजीद,अफोरज, अभीजित झा ने एक-एक विकेट लिए.

आज के मैच के निर्णायक स्टेट पैनल के अनिल कुमार और अनामी शंकर थे स्कोरिंग का कार्यभार विक्की कुमार ने संभाला इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष परवेज आलम सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, सत्येंद्र नाथ शरण, चंदन यादव, वकार आलम, चांद आजमी, सुनील कुमार, शादाब आलम, मोहतमिम जुबेरी, अश्वनी कुमार आदि उपस्थित थे।

कल का मैच अररिया क्रिकेट अकैडमी और यूनाइटेड क्रिकेट क्लब फारबिसगंज के बीच होगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

17 minutes ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

19 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago