कटिहार लीग:-दर्शन की गेंदबाजी के आगे फ्रेंड्स एकेडमी पस्त के.एस.सी 64 रनों से विजय।

Khelbihar.com

Katihar:स्व. रंजन यादव स्मृति जिला क्रिकेट लीग के 37वें मैच में आज का मुकाबला ग्रुप बी के टॉप टीमें कटिहार स्पोर्टिंग क्लब और फ्रेंड्स क्रिकेट एकडेमी के बीच था।

टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का एफ सी ए कप्तान बदरे आलम का फैसला उस समय उलट साबित होता दिखा जब के एस सी का पहला विकेट 88 रन पर गिरा परंतु एक छोर से कप्तान खालिद आलम ने 82 रनों की शानदार पारी खेली और लीग के टॉप स्कोरर की उपाधि एक बार फिर अपने नाम किया। उसके बाद निचले क्रम दर्शन चन्द्रा के बनाये ताबड़तोड़ 24 बॉल पर 28 रनों की पारी ने के एस सी 35 ओवर में 221 रनों का सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। फ्रेंड्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए हरजत अली ने 7 ओवर में 33 रन दे कर 4 विकेट प्राप्त किये जबकि प्रियांशु, शुभम और विकास ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।


जबाब में बल्लेबाजी करने उत्तरी फ्रेंड्स की टीम दर्शन चंद्रा की धारधार गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आयी, दर्शन ने फ्रेंड्स के शुरुआती सातो विकेट झटके। जबकी टीम का स्कोर 70 रन ही था। पर अभिषेक आदित्य के 47 बॉल पे बनाये 56 रनों की धुआंधार पारी जिसमे 4 छक्के और 4 चौके शामिल है ने फ्रेंड्स के स्कोर को सम्मानजनक स्तिथी में पहुंचने में मदद की शुभम कुणाल ने भी 33 रनों की मत्त्वपूर्ण पारी खेली और टीम के स्कोर को 157 रन तक पहुंचाया। इस तरह कटिहार स्पोर्टिंग ने इस मैच को 34 रनों से जीत कर ग्रुप बी टॉप करते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।आज के मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मैच में 7 विकेट लेने वाले दर्शन चन्द्रा को दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago