दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। ऐसी जानकारी मिली है कि दिग्गज बल्लेबाज डिविलियर्स ने विश्व कप 2019 खेलने में दिलचस्पी दिखाई थी और उन्होंने अपने संन्यास के फैसले को बदलने का मन बना लिया था।मगर दक्षिण अफ्रीका टीम प्रबंधन ने इसे सिरे से खारिज कर दिया और विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
टीम प्रबंधन की सोच थी कि डिविलियर्स की अचानक वापसी अन्य खिलाडि़यों के लिए उचित नहीं होगी क्योंकि उनकी गैर-मौजूदगी में अन्य खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा साबित करने की पूरी कोशिश की।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका टीम प्रबंधन को जिस दिन 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करनी थी, उससे 24 घंटे पहले डिविलियर्स ने विश्व कप में खेलने का प्रस्ताव रखा था।
डिविलियर्स ने इस संबंध में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, हेड कोच ओटिस गिब्सन और चयनकर्ताओं की संयोजक लिंडा जोंडी से बातचीत करके अपने संन्यास के फैसले को बदलने की बात कही थी। मगर दिग्गज क्रिकेटर के प्रस्ताव को माना नहीं गया।
क्रिकइंफो के मुताबिक डिविलियर्स की गुजारिश के बारे में विचार तक नहीं किया गया। यह समझा जा रहा है कि डिविलियर्स के फैसले पर विचार नहीं करने के दो प्रमुख कारण हैं। पहला कि डिविलियर्स ने मई 2018 में संन्यास लिया था जो कि विश्व कप 2019 से ठीक एक साल पहले था। इसके अलावा वह चयन की प्रक्रिया में सटीक नहीं बैठ रहे थे, जिसके अंतर्गत उन्हें दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट या फिर पिछले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना था।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…