पटना।। कोलकाता के न्यू टाउन स्कूल में चल रहे छह दिवसीय राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के अंतिम दिन अखिल प्रसाद ने उड़ीसा के स्वास्तिक सुवाम को पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली। वहीं बालिका वर्ग में विजयी अग्रता बनाये रखने वाली कर्नाटक की सिद्धि राव को आज ओडिसा की ऐश्वर्या साहू के हांथो पराजित होना पड़ा , बावजूद इसके सिद्धि ने प्रतियोगिता जीत ली।
पटना के प्रत्युष का उल्लेखनीय प्रदर्शन , छठे स्थान पर रहे :-
इस प्रतियोगिता में बिहार की तरफ से उल्लेखनीय प्रदर्शन करनेवाले प्रत्युष ने अंतिम चक्र में चार नम्बर बोर्ड पर काले मोहरो से खेलते हुए गुजरात के कियान दिशांक शाह को पराजित कर साढ़े आठ अंको के साथ प्रतियोगिता में छठा स्थान प्राप्त किया। बिहार के दो अन्य प्रतिभागियों ओम कश्यप और सुरोनय दास ने कुल चार-चार अंक बनाये।
बालिकाओं के वर्ग में भी पलछिन जैन और शालिनी श्रीवास्तव ने चार – चार अंक बनाये।
उपर्युक्त बातों की जानकारी कोलकाता से दूरभाष पर बिहार टीम के मैनेजर नंदकिशोर ने दी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…