ट्रेंट बोल्‍ट ने तोड़ा ब्रेट ली का वर्ल्डकप रिकॉर्ड

Khelbihar.com

लंदन।। न्‍यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बांग्‍लादेश के खिलाफ 44 रन देकर दो विकेट झटके और यह उपलब्धि अपने नाम की। बोल्‍ट वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले विश्‍व के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के दिग्‍गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली को पीछे छोड़ा। बोल्‍ट ने 81 वनडे में 150 विकेट पूरे लिए जबकि ली ने 82 मैचों में यह कमाल किया था।

वैसे, ट्रेंट बोल्‍ट वनडे क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले आठवें न्‍यूजीलैंड के खिलाड़ी हैं। उनके अलावा टिम साउदी, डेनियल विटोरी, काइल मिल्‍स, क्रिस हैरिस, क्रिस कैर्न्‍स, जैकब ओरम और रिचर्ड हेडली यह कमाल कर चुके हैं।

बहरहाल, बोल्‍ट ने सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने के बाद अपने आप को टॉप-3 गेंदबाजों में शामिल कर लिया है। श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस इस लिस्‍ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। उन्‍होंने 84 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान तेज गेंदबाज एलेन डोनाल्‍ड इस लिस्‍ट में पांचवें स्‍थान पर हैं, जिन्‍होंने 89 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे। इसके बाद इमरान ताहिर (89) और मोर्ने मोर्केल (89) काबिज हैं। पाकिस्‍तान के पूर्व खिलाडि़यों ने टॉप-10 की लिस्‍ट को पूरा किया है। वकार यूनिस (91), शोएब अख्‍तर (91) और सईद अजमल (93) ने इतने मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago