World Cup:-न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत,बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

मैट हेनरी (47-4) की शानदार गेंदबाजी और रास टेलर (82) के संयमित अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 2 विकेट से हरा दिया.

बांग्लादेश ने टास हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट गंवाकर 49.2 ओवरों में 244 रन बनाए. इसमें अपने करियर का 200वां मैच खेल रहे दुनिया के नम्बर-1 हरफनमौला खिलाड़ी शाकिल अल हसन के 65 रन शामिल हैं.इसके अलावा तमीम इकबाल ने 24, सौम्या सरकार ने 25, मोहम्मद मिथुन ने 26, महमुदुल्लाह ने 20 और मोहम्मद सैफुद्दीन ने 29 रनों का योगदान दिया।।

न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी के अलावा ट्रेंट बाउल्ट ने दो, लाकी फग्र्यूसन, कोलिन दे ग्रैंडहोम तथा मिशेल सैंटनर ने एक-एक सफलता हासिल की

जवाब मे खेलने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 47.1 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाकर यह मैच जीत लिया. मैन आफ द मैच चुने गए टेलर ने 91 गेंदों पर नौ चौके लगाए. उनके अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 25, कोलिन मुनरो ने 24, कप्तान केन विलियमसन ने 40, जेम्स नीशम ने 25 और सैंटनर ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया।।

बांग्लादेश टीम की ओर से मेहदी हसन, शाकिब, मोहम्मद सैफुद्दीन और मोसेद्देक हुसैन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago