रोहित का नाबाद शतक,भारत ने 6 विकेट से हराया साउथ अफ्रीका को

Khelbihar.com

लंदन।। रोहित शर्मा के दमदार शतक (नाबाद 122) और युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी (4 विकेट) की बदौलत टीम इंडिया ने वर्ल्‍डकप 2019 में अपने अभियान का जीत के साथ आगाज किया है.

साउथम्‍पटन में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने आज दक्षिण अफ्रीका को आसानी से 6 विकेट से पराजित किया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से दिए गए 228 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 47.3 ओवर में महज 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 144 गेंदों का सामना किया और 13  चौके और दो छक्‍के लगाए. दक्षिण अफ्रीका के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए भारत की समूची पारी हिटमैन रोहित शर्मा के इर्दगिर्द केंद्रित रही. टीम ने शिखर धवन (8)और विराट कोहली  (18) के विकेट जल्‍दी गंवा दिए लेकिन रोहित ने इसके बाद राहुल (26)के साथ 95 और एमएस धोनी (34) के साथ 74 रन की साझेदारी करके टीम को संभाल लिया. रोहित ने हार्दिक पंड्या (नाबाद 15 ) के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया.

रोहित ने आज शतक जरूर जमाया लेकिन उनकी पारी बेदाग नहीं रही. अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्‍हें दो जीवनदान मिले. इससे पहले, फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल की अगुवाई में टीम इंडिया ने  फाफ डु प्‍लेसिस की टीम को 50 ओवर में 9 विकेट पर 227 रन तक ही सीमित कर दिया था.

जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के दोनों ओपनरों अमला और डिकॉक को सस्‍ते में आउट करके टीम इंडिया को अच्‍छी शुरुआत दी, इसके बाद चहल  ने लगातार विकेट लेते हुए दक्षिण अफ्रीका के मध्‍यक्रम पर करारी चोट की. दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिस मॉरिस ने सर्वाधिक 42 और कप्‍तान फाफ डुप्‍लेसिस ने 38 रन की पारी खेली

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago