बारिश⛈️ के कारण पूरा नहीं हो सका पहला सेमीफाइनल पूरी,अब इस दिन होगा मैच

Khelbihar.com

मैनचेस्टर।। भारत-न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को हुआ विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल बारिश के वजह से रोक दिया गया। अब मैच रिजर्व डे पर चला गया है। यानी न्यूजीलैंड बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे अपने आज के स्कोर से खेलना शुरू करेगी।

मैनचेस्टर में खेले गए इस मैच में खेल रोके जाने तक मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी था। कीवी टीम 46.1 ओवर्स के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन ही बना पाई थी। रॉस टेलर (67) और टॉम लाथम (3) क्रीज पर मौजूद थे।

लागातार बारिश और गीले मैदान की वजह से यह फैसला लिया गया कि यह मैच रिजर्व डे पर पूरा किया जाएगा। बुधवार को न्यूजीलैंड बचे हुए 3.5 ओवर भी खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया को पूरे 50 ओवर खेलने का मौका भी मिलेगा।आपको बता दें मंगलवार रात 11.05 बजे तक मैच का डेडलाइन रखा गया था। मगर तय समय पर मैच शुरू नहीं हो पाया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago