पिछला एक वर्ष भारतीय तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी के लिए मुश्किलों भरा रहा था। घरेलू हिंसा के आरोपों की वजह से शमी का बीसीसीआइ का सालाना करार भी कुछ समय के लिए छूट गया था। बड़ी मुश्किलों से शमी इस विवाद से दूर हुए और विश्व कप में धमाकेदार गेंदबाजी करके सभी का ध्यान खींचा, लेकिन उत्तर प्रदेश के अमरोहा का यह तेज गेंदबाज एक बार फिर विवादों में फंस गया है।
दरअसल, सोमवार को सोफिया नाम की लड़की ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक स्क्रीन शॉट शेयर करके शमी के व्यक्तित्व पर फिर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। इस स्क्रीन शॉट में मुहम्मद शमी सोफिया को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर डायरेक्ट मैसेज करते दिखाई देते हैं और उन्हें नमस्कार कहते दिखाई दे रहे हैं। सोफिया इस मैसेज से इतनी खिसिया गईं कि उन्होंने स्क्रीन शॉट लेकर ट्विटर पर शेयर कर दिया।
ब्रिटेन की रहने वाली सोफिया ने लिखा कि कोई मुझे बताना पसंद करेगा कि क्यों बिना सोचे समझे यह क्रिकेटर, जिसके 1.4 मिलियन फॉलोअर हैं, मुझे लगातार मैसेज कर रहा है। इस स्क्रीन शॉट में साफ दिखाई दे रहा है कि शमी के प्रोफाइल पर ब्लू टिक लगा हुआ है, जिसे वैरिफाइड अकाउंट माना जाता है।
हालांकि इस बारे में जब बीसीसीआइ के एक अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह फोटो शॉप किया हुआ मैसेज है। इसे शमी ने नहीं भेजा है। वहीं दैनिक जागरण ने शमी से उनके वाट्सएप अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर करके पूछा तो उनकी ओर से कोई भी जवाब नहीं आया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…