पटना।। 12 मई 2019 को बिहार कुश्ती संघ के कार्यालय में आगामी वर्ष 2019-20 के लिए बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह एवं महासचिव श्री विनय कुमार सिंह ने वार्षिक खेल कैलेंडर जारी किया इस वर्ष सबसे पहले अंडर 15 कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी उसके बाद अंडर 23कुश्ती प्रतियोगिता उसके बाद जूनियर कुश्ती, सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता अंत में सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी एवं इसके अतिरिक्त एक प्राइज मनी कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा
यह स्वर्गीय अजीत सिंह मेमोरियल प्राइज मनी कुश्ती प्रतियोगिता के नाम से आयोजित की जाएगी एवं भारतीय कुश्ती संघ ने इस वर्ष बिहार में सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी दी है जिसे फरवरी माह में आयोजित की जाएगी वार्षिक कैलेंडर इस प्रकार हैं अंडर 15 कुश्ती प्रतियोगिता 25,26 माई को पटना में आयोजित की जाएगी अंडर 23 जुलाई में भागलपुर में आयोजित की जाएगी 1 अगस्त को स्वर्गीय अजीत सिंह मेमोरियल प्राइस मनी कुश्ती प्रतियोगिता आरा में आयोजित की जाएगी सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता अक्टूबर में पटना में आयोजित की जाएगी जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता सितंबर में बक्सर में आयोजित की जाएगी सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता सहरसा में आयोजित की जाएगी एवं राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता फरवरी माह में पटना में आयोजित की जाएगी|
25 मई को बिहार कुश्ती संघ की वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी यह बैठक दानापुर डीआरएम ऑफिस के नजदीक द ग्रैंड फोर्ड बैंक्विट हॉल में आयोजित की जाएगी इस बैठक में बिहार कुश्ती संघ के सभी सदस्य एवं सभी जिला अध्यक्ष व सचिव शामिल होंगे |
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…