रणधीर वर्मा अंडर -19 चैंपियनशिप में खगड़िया ने नालंदा को 6 विकेट से हराया।।

Khelbihar.com

खगड़िया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे । रणधीर वर्मा अंडर – 19 क्रिकेट के जोनल चैंपियनशिप में । रविवार को खेले गए लीग मैच में खगड़िया ने नालंदा को छह विकेट से पराजित किया ।

नालंदा ने टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए 46 . 3 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाये । चंद्रशेखर ने 52 गेंद में 25 और मुन्ना ने 50 गेंद में 25 रन बनाये । अमन ने 43 गेंद में 21 रनों की पारी खेली । कार्तिकेश ने 10 ओवर में 32 रन देकर चार , कुणाल ने 6 . 3 ओवर में 35 रन देकर तीन और कृष्णा व अमित ने एक – एक विकेट चटकाये । जवाब में खगड़िया ने 34 . 1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को पा लिया ।।विश्वजीत ने 48 गेंद में 35 , वलविंदर ने 53 गेंद में 35 , अमन ने 51 गेंद में 26 और कुणाल ने 42 गेंद में 25 रन बनाये ।

गेंदबाजी में अर्णव किशोर ने 5 . 1 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट , राजपाल चौधरी ने 3 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया । मैच के अंपायर सुमित कुमार और मो कुदुश थे । कल नालंदा और गया के बीच मैच होगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago