बक्सर के रहनेवाले प्रकाश इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना भगवान मानते हैं। इस लिए जब दिल्ली के फिरोजाशाह कोटला मैदान में चेन्नई सुपरकिंग और दिल्ली कैपिटल के बीच आइपीएल का मुकाबला चल रहा था। इस दौरान बक्सर निवासी प्रकाश सुरक्षा घेरा तोड़ पिच पर महेंद्र सिंह धोनी के पांव छूने पहुंच गए। प्रकाश को धोनी के पांव छूते करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने देखा। धोनी के इस फैन का पूरा नाम प्रकाश पांडेय है तथा वे बक्सर के सिविल लाइन में रहते हैं।
तो वहीं अचानक अपने एक प्रशंसक को पांव छूते देख धोनी जरा भी विचलित नहीं हुए और बड़े प्यार से प्रकाश को गले लगाया, उन्हें आशीर्वाद दिया और सुरक्षा कर्मियों से बचा सुरक्षित स्टैंड में वापस भेजा। प्रकाश ने बताया कि देश के सबसे महानतम क्रिकेटरों में एक धोनी को अच्छा खिलाड़ी से कहीं ज्यादा एक अच्छा इंसान यूं ही नहीं कहा जाता।
उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वो तेजी से भागते हुए बीच मैदान पर पहुंचे और धोनी सर के पांव छू लिये। उसे पांव छूटा देख धोनी सर ने उन्हें उठाया और नाम पूछा, प्रकाश ने उन्हें बताया कि वह बहुत दूर बिहार के बक्सर से उनसे मिलने आया है और आज उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी मुराद उसकी पूरी हो गई।
वहीं इस पर प्रकाश बताते हैं कि धोनी ने उन्हें उठाकर गले लगाया और बहुत बढिय़ा कहते हुए स्टैंड की ओर जाने को कहा। लाइव प्रसारण में यह साफ दिखा कि कुछ सुरक्षा कर्मी भी मैदान की ओर प्रकाश के पीछे दौड़े, तो धोनी ने इशारा किया और इसके बाद प्रकाश वापस स्टैंड में आकर मैच देखने लगे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…