Categories: IPLlatest

IPL:-आखरी गेंद नो-बॉल विवाद,विराट और रोहित ने अम्पायर को सुनाया

Khelbihar.Com।पटना।।

गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के सातवें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह रनों से हरा दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 8 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में एबी डि विलियर्स और विराट कोहली की हाफ सेंचुरी के बावजूद मुंबई की टीम 5 विकेट पर 181 रन ही बना पाई। लेकिन इस जीत में एक बड़ा विवाद भी हुआ। मैच की आखिरी गेंद पर बैंगलोर को सात रनों की जरूरत थी। लसिथ मलिंगा गेंदबाजी कर रहे थे और सामने थे शिवम दुबे। 

मलिंगा ने गेंद फेंकी और दुबे ने लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला। बैंगलोर के बल्लेबाजों ने रन नहीं दौड़ा लेकिन रीप्ले में देखा गया कि मलिंगा ने पैर क्रीज से आगे बढ़ा हुआ था। यानी वह एक नो-बॉल थी लेकिन अंपायर ने इसे नोटिस नहीं किया। बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली इस पर बुरी तरह भड़क गए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि यह आईपीएल है न कि कोई क्लब क्रिकेट। कोहली ने कहा, ‘यह बहुत गलत बात है। हम आईपीएल में खेल रहे हैं न कि क्लब का कोई मैच। अंपायर को अपनी आंखें खोलकर रखनी चाहिए थी।

आखिरी गेंद पर इस तरह का फैसला बहुत बुरी बात है। करीबी मैचों में अगर इस तरह के फैसले आते रहे तो मैं नहीं जानता कि क्या होगा। अंपायर्स को अधिक सजग होना चाहिए था।’ कोहली ने कहा कि 145/7 के स्कोर से हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। आखिरी कुछ ओवर हम पर काफी भारी पड़े। 

अंपायरिंग के फैसले से मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भी नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि जब वह मैदान से बाहर गए तब किसी ने बताया कि वह एक नो-बॉल थी। इस तरह के फैसले खेल के लिए अच्छे नहीं हैं। रोहित ने कहा कि इससे पिछले ओवर में भी बुमराह की एक गेंद वाइड नहीं थी लेकिन अंपायर ने उसे करार दिया। करीबी मुकाबलों में इस तरह के फैसले भारी पड़ सकते हैं। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago