पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सभी वर्गों के चयनकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को होटल पाटलिपुत्रा कांटिनेंटल में होगी . बीसीए के सी ई ओ सुधीर कुमार झा ने बताया की वरीय चयन समिति (पुरुष) के चेयरमैन जीशान उल यकीन (पूर्व रणजी खिलाडी), के नेतृत्व में बैठक 10 बजे सुबह से 12 बजे तक होगी
, इस बैठक में चयन समिति के सदस्य संजीत कुमार बाबा – (पूर्व रणजी खिलाडी) और देव जीत चक्रवर्ती – (पूर्व रणजी खिलाडी) भी उपस्थित रहेंगे. दिन के एक बजे से तीन बजे तक महिला टीम के चयन के लिए चयन समिति की बैठक चेयरमैन अमित कुमार(पूर्व रणजी खिलाडी) के नेतृत्व में होगी ,
इस बैठक में चयन समिति के सदस्य प्रभात कुमार (पूर्व रणजी खिलाडी) और शिखा सोनिया (पूर्व वरीय महिला खिलाडी) भी उपस्थित रहेगी. श्री झा ने बताया की कनीय (जूनियर) चयन समिति की बैठक 4 बजे से 6 बजे तक संध्या तक समिति के चेयरमैन अनंत प्रकाश के नेतृत्व में होगी . इस बैठक में चयन समिति के सदस्य सूरज नारायण लाल (पूर्व रणजी खिलाडी) और राजीव रंजन (पूर्व रणजी खिलाडी) भी उपस्थित रहेंगे.
श्री झा ने बताया की चयन समिति के द्वारा सत्र 2019 -20 के लिए कोच सहित अन्य सभी सहायक स्टाफ का चयन किया जायेगा. इस बैठक में बीसीसीआई के द्वारा आयोजित घरेलू मैचों में बिहार के सभी वर्गों की टीम के चयन की निति व कार्यक्रम पर विचारोपरांत निर्णय लिया जायेगा .
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…