ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट संघ ने जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियो को किया सम्मानित,

Khelbihar.com

मोतिहारी।। गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा बीते सत्र 2018-19 में क्रिकेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 खिलाड़ियों को ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वार सम्मानित किया गया।

इसमे पुरूष वर्ग के 15 व महिला वर्ग के 6 खिलाड़ी नामित थे।इन खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ASP अभियान हिमांशु शेखर गौरव ने शील्ड प्रदान कर सम्मानि किया।जिला में किसी भी खेल एसोसिएशन के तरफ से यह पहला प्रयास किया गया।सम्मान पाकर सभी खिलाड़ी काफी प्रसन्न व गौरवान्वित थे।

इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट ऐसो. के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,चयनकर्ता संजय कुमार टुन्न,प्रकाश रंजन,वरिष्ठ खिलाड़ी डॉ. नवनीत कुमार,आनंद प्रताप सिंह,राशिद जमाल खान,दिवाकर कुमार सिंह,

अनिल कुमार वर्मा(प्रेसिडेंट, जूलियन क्रिकेट क्लब),चकिया क्रिकेट एकेडमी से हरप्रीत सिंह प्रिंस,अनिल ठाकुर,दाऊद आलम सहित एसोसिएशन से निबंधित सभी क्लब के अध्यक्ष व सचिव,खेलप्रेमी इत्यादि उपस्थित रहे।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन के द्वारा दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

15 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

16 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

2 days ago