Mumbai:पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आजमुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष का पद संभाला। वे बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष हैं। इसी के साथ 33 महीने पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) भी भंग हो गई। गांगुली निर्विरोध चुने गए हैं। वे जुलाई 2020 तक इस पद पर बने रहेंगे।
सीओए के पूर्व प्रमुख विनोद राय ने कहा कि गांगुली के अध्यक्ष बनने से वे संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा काम संविधान को लागू करना था। हमने संविधान के अनुसार ही बीसीसीआई के चुनाव करवाए। हमें सुप्रीम कोर्ट के जो आदेश मिले थे, हम उनका ही पालन कर रहे थे।’’
महिम उपाध्यक्ष और जयेश संयुक्त सचिव बने
गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय ने सचिव और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष का पद संभाला। इनके अलावा उत्तराखंड केमहिमवर्मा उपाध्यक्ष और केरल के जयेश जॉर्ज संयुक्त सचिव बने। गांगुली ने 15 अक्टूबर के ट्विटर पर जय शाह, अनुरागऔर अरुण के साथ एक फोटो शेयर की थी।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…