मुजफ्फरपुर जिला लीग के सेमीफाइनल में पहुँची आई सी ए किंग

Khelbihar.com

मुजफ्फरपुर। जिला क्रिकेट लीग सी डिवीजन में बुधवार को खेले गये अहम मुकाबले में आई सी ए किंग ने खुदीराम बोस को 102 रनों के अंतर से हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया। जहाँ उसका मुकाबला कल ट्रेम्फ़ेड क्लब से होगा।


जिला स्कूल मैदान में पहले खेलते हुये किंग 26.1 ओवर में
154 रन बनाकर आउट हो गयी। अभिषेक 30, सत्यम 18और सचिन ने 16 रन बनाये। खुदीराम बोस के रितु राज, अमृत, विपुल व प्रियान्शु ने दो दो विकेट झटके।


जबाब में खुदीराम बोस की टीम 21 वे ओवर में 52 रन बनाकर आउट हो गयी। आनंद मोहन और अनुपम ने नौ नौ रन बनाए। किंग की ओर से मैन ऑफ द मैच चुने गये रौशन ने चार और रविशंकर, अभिषेक एवं सत्यम ने दो दो विकेट झटके। मैच के अम्पायर उदय चंद्रा और मनोज कुमार थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago