बीसीसीआई ने आईसीसी से इंडिया टीम की सुरक्षा की मांग।

Khelbihar.com

लीड्स: विश्व कप में हेडिंग्ले स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक के बाद एक, तीन हवाई जहाज निकले जिन पर राजनैतिक संदेश लिखे हुए थे. इस पर आईसीसी ने गहरा अफसोस भी जताया था लेकिन इसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को चिंता में डाल दिया है. यह चिंता टीम इंडिया की सुरक्षा को लेकर है. 


बीसीसीआई ने अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों और फैंस की सुरक्षा को लेकर आश्वासन की मांग की है. बीसीसीआई ने अपने पत्र में आईसीसी से कहा है कि यह हैरानी करने की वाली बात है कि हेडिंग्ले में मैच के दौरान कैसे तीन विमान राजनीतिक नारों के साथ अलग-अलग समय पर स्टेडियम के ऊपर से गुजर गए.

बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने शनिवार को आईसीसी को लिखे पत्र में कहा, “बीसीसीआई की ओर से, मैं यह ध्यान दिलाना चाहता हूं कि आज हुई घटना को हम बेहद गंभीरता से लेते हैं. हम आईसीसी और ईसीबी से अनुरोध करते हैं कि हमें आश्वासन दिया जाए कि आगे के खेलों में ऐसी कोई घटना नहीं होगी. इसके अलावा हम यह भी आश्वासन चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम और भारतीय प्रशंसकों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी.”

घटने के लिए माफी मांग चुकी है आईसीसी
आईसीसी के टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटली, इस घटना के लिए पहले ही बीसीसीआई से माफी मांग चुके हैं. उन्होंने कहा, “ईमेल के लिए आपका धन्यवाद. हां, हम बैनरों से अवगत हैं. आज सुबह स्टेडियम के ऊपर से दो विमान उड़े.”

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago