महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी और बेटी संग मनाया अपना बर्थडे,देखे वीडियो।

Khelbihar.com

पटना।। 7 जुलाई 1981 को झारखंड (तब बिहार) के रांची में जन्मे धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा समेत अन्य करीबी खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड में अपने जन्मदिन का जश्न मनाया. इस मौके पर उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं.

साक्षी के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में धोनी अपने साथी खिलाड़ियों की मौजूदगी में बेटी जीवा के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं. इस मौके पर टीम इंडिया की वर्ल्ड कप स्‍क्‍वॉड के सदस्यों ने भी धोनी के साथ कई फोटो क्लिक कराए और उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. आप भी देखें वीडियो…

पता हो कि टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंग्लैंड और वेल्स में वर्ल्ड कप-2019 खेल रहे हैं. पूरी संभावना है कि इस वर्ल्ड कप के बाद यह धुरंधर खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास ले सकता है.

सफल कप्तान
धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है. उनकी अगुवाई में टीम इंडिया 27 टेस्ट, 110 वनडे और 41 टी20 मुकाबले जीत चुकी है. धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और साल 2011 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप जीता था. इसके अलावा धोनी ने टीम को साल 2013 में आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी दिलाई.

धोनी का करियर
क्रिकेट करियर की बात करें तो धोनी ने अब तक 349 वनडे मैच खेले हैं. इन मुकाबलों की 296 पारियों में धोनी ने 50.58 की औसत से 10723 रन बनाए हैं, जिनमें उनके 72 अर्धशतक और 10 शतक शामिल हैं.

इसके अलावा 90 टेस्ट मैचों की 144 पारियों में महेंद्र सिंह धोनी ने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए है. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 33 अर्धशतक जड़े हैं.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago